फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five and a half quintals of camel meat recovered from the truck

ट्रकᅠसे साढ़े पांच क्विंटल ऊंट का मांस बरामद

Wed, 09 Feb 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five and a half quintals of camel meat recovered from the truck
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने खंड के गांव शेखपुर गुर्जर नंगला में दबिश देकर एक स्थान से 5500 किलो ऊंट का मांस बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। यह मांस पुलिस को ट्रक से उस समय मिला जब आरोपित इसे बेचने के लिए राजस्थान की ओर जा रहे थे। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में करीब आठ अज्ञात आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम पुलिस को अज्ञात सूत्रों से सूचना मिली कि गांव शेखपुर के एक गुप्त स्थान पर कुछ लोग गायों व ऊंटों का वध कर उनका मांस बेचने का काम रहे हैं। थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अगर सही समय पर दबिश दी जाए तो ऊंट के मांस को बेचने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं। सूचना के आधार पर उस स्थान पुलिस की एक टीम कार्रवाई के लिए भेजकर आरोपितों को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस जैसे ही गांव किनारे एक सड़क पर पहुंची तो आरोपित पुलिस की गाड़ी को देखकर ट्रक में लदे मांस को छोड़कर खेतों के रास्ते भाग गए। पुलिस ने आरोपितों का पीछा भी किया लेकिन फरार हो गए। ट्रक की तलाशी पर पुलिस को उसमें से करीब 5500 किलो मांस बरामद हुआ। मांस का मेडिकल परीक्षण कराने पर मालूम हुआ कि ये मांस ऊंट का जिसे वो बेचने राजस्थान की ओर जाने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकामयाब कर दिया। थाना प्रबंधक ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों को आरोपितों बनाया गया है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में जांच जारी है जल्द ही आरोपितों को पकड़ा जाएग्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed