फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five accused arrested along with 555 packets and three bottles of liquor

Gurugram News: 555 पव्वे और तीन बोतल शराब सहित पांच आरोपी काबू

Tue, 09 Sep 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested along with 555 packets and three bottles of liquor
संबंधित थानों में अलग-अलग मामले दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अवैध रूप से शराब रखने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच थानों की पुलिस ने 555 पव्वे और तीन बोतल शराब सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किए गए हैं।
डीएलएफ फेज-3 थाने की पुलिस ने उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के बाजपुर रोड, हेमपुर इस्माईल निवासी विशाल को पिंक टाउन सेक्टर-24 के पास से तीन बोतल अंग्रेजी और 50 पव्वे देसी शराब सहित काबू किया है। सेक्टर-17/18 थाने की पुलिस ने बिहार के मुधबनी निवासी प्रमोद को कटारिया चौक के पास से 250 पव्वे देसी शराब सहित पकड़ा। पालम विहार थाने की पुलिस ने गुरुग्राम के ओम विहार फेज-1, कार्टरपुरी निवासी मुकेश सिंह को 100 पव्वे देसी शराब सहित काबू किया।
विज्ञापन

सेक्टर-9 थाने की पुलिस ने देवीलाल कॉलोनी निवासी अंकित को 50 पव्वे देसी शराब के साथ पकड़ा। खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने कांकरोला गांव निवासी मुकेश कुमार को 55 पव्वे देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। पांचों थानों की पुलिस सभी मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed