फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   First weekend of Chaitra fair at Sheetla Mata Temple

Gurugram News: शीतला माता मंदिर में चैत्र मेले का पहला वीकेंड

Sat, 07 Mar 2026 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
First weekend of Chaitra fair at Sheetla Mata Temple
जय माता दी' के जयकारों से गूंजा परिसर, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के ऐतिहासिक श्री शीतला माता मंदिर में आयोजित एक महीने तक चलने वाले वार्षिक चैत्र मेले का पहला वीकेंड शनिवार को भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में देखने को मिली। भक्तों ने कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर पूरी तरह जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता को प्रसाद अर्पित किया। मेले के दौरान खिलौने, श्रृंगार सामग्री, और भगवान की तस्वीरों की सैकड़ों दुकानें सज गई हैं। इस वर्ष प्रशासन ने भक्तों के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट भी बनाए हैं, जो युवाओं और बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ लाइन से दर्शन कराने की व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। चैत्र मेले के चलते आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed