{"_id":"6a301e97b910d8d60d0adb4b","slug":"first-haryana-state-ranking-badminton-tournament-begins-today-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91528-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में प्रथम राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से शुरू होगी। प्रतियोगिता 19 जून तक जीडीबीए हॉल, जितेंद्र बहल पार्क, न्यू कॉलोनी में चलेगी। चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 जून को जिले की महापौर राज रानी मल्होत्रा करेंगी। प्रतियोगिता हरियाणा बैडमिंटन संघ के मार्गदर्शन एवं मान्यता के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-19 और सीनियर वर्ग के एकल, युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का संचालन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप किया जाएगा। मुकाबलों के सफल संचालन के लिए अनुभवी तकनीकी अधिकारियों एवं रेफरी की नियुक्ति की गई है, जिससे प्रतियोगिता निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय खेल भावना के साथ संपन्न हो सके।
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन संघ के सचिव एसके कटारिया ने कहा कि हमें गर्व है कि गुरुग्राम को प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे खेल का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों उच्च गुणवत्ता की होगी। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और पेशेवर माहौल उपलब्ध कराया जाए। हमें विश्वास है कि यह प्रतियोगिता हरियाणा में बैडमिंटन को नई दिशा देने के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।
.