{"_id":"64931631ac864a344707628a","slug":"first-collided-with-the-car-later-assaulted-the-father-in-front-of-the-son-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7971-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पहले गाड़ी में मारी टक्कर, बाद में बेटे के सामने पिता के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पहले गाड़ी में मारी टक्कर, बाद में बेटे के सामने पिता के साथ की मारपीट
विज्ञापन
पहले गाड़ी में मारी टक्कर, बाद में बेटे के सामने पिता के साथ की मारपीट
-घटना के बाद से ही सदमे में है बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। करीब दो हफ्ते पहले बस स्टैंड के पास जाम के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी ने पहले सामने चल रही गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सवार ने गाड़ी को ओवरटेक कर गाड़ी चालक के साथ उसके मासूम बेटे के सामने ही मारपीट की। मारपीट के बाद पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। हमले में पीड़ित के हाथ की हड्डी टूट गई। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से भिवानी निवासी देवेंद्र पाल ने बताया कि वह अशोक विहार फेज-3 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि छह जून को वह अपनी वैगनआर कार में बेटे के साथ बस स्टैंड जा रहे थे। बस स्टैंड के पास ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण गाड़ी धीरे चल रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद आरोपियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। उनका आरोप है कि गाड़ी में से दो युवक आए और उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में उनके हाथ की हड्डी भी टूट गई। आसपास के लोग वहां जमा हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
उनका कहा है कि गाड़ी में उनका बेटा मौजूद था। वह हमलावर से कहते रहे कि गाड़ी में उनका बेटा है उसके साथ मारपीट न करे। उनका कहना है कि इस वारदात को देखकर वह सदमे है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश कर रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।