फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   First Bag Bank established in the city

शहर में स्थापित किया गया पहला थैला बैंक

Tue, 15 Dec 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
First Bag Bank established in the city
गुरुग्राम। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में गुरुग्राम को पहले पायदान पर लाने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। इस उद्देश्य से सोमवार को नई बस्ती क्षेत्र में बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से पहले थैला बैंक का शुभारंभ किया गया। हालांकि पिछले साल 62वें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन

थैला बैंक का उद्घाटन पूर्व निगम पार्षद दलीप साहनी द्वारा किया गया। इसके साथ 20 से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो विभिन्न बाजारों व क्षेत्रों में कपड़े के थैले उपलब्ध करवा रही हैं। सेक्टर-23, व्यापार केंद्र सुशांत लोक-1, वजीराबाद मंडी व हरिजन बस्ती में 20 हजार से अधिक थैले उपलब्ध करवाए जाएंगे। सोढ़ी सुपर मार्केट सेक्टर-46 द्वारा 12 हजार कपड़े के थैले उपलब्ध करवाने का ऑर्डर दिया गया है। यहां पर तीन रुपये से लेकर 20 रुपये तक के थैले उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप सिंह, थैला बैंक की संचालिका सारिका, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक विजेंद्र शर्मा, विजय कौशिक, सहायक सफाई निरीक्षक हरीश शर्मा, स्वच्छता सलाहकार डॉ. हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक की बोतल और कपड़े के बदले मिलेगा
बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि थैला बैंक में कोई भी व्यक्ति अपने घर से पुराने कपड़े एवं प्लास्टिक की बोतल देकर कपड़े के थैले प्राप्त कर सकता है। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में क्लॉथ कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed