{"_id":"643d8e311286aacec203f5ff","slug":"first-aid-training-was-given-to-the-soldiers-posted-on-erv-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3522-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईआरवी पर तैनात जवानों को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईआरवी पर तैनात जवानों को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
विज्ञापन
डायल 112 पर सबसे पहले पहुंचती है यही टीम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से ईआरवी के गश्त को प्रभावी बनाने के लिए ई बीट सिस्टम से जोड़ा गया है। निजी अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम की ओर से उनके लिए सोमवार को पुलिस लाइन में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसीपी ईस्ट नीतीश अग्रवाल व एसीपी सदर संजीव बल्हारा भी मौजूद रहे।
किसी भी कॉल पर सबसे पहले ईआरवी मौके पर पहुंचती है। उनको प्राथमिक उपचार देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हृदयाघात / दुर्घटना होने पर किए जाने वाले उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। जिससे उस पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान आमजन की अच्छे से सहायता कर सके। बिना किसी देरी के एंबुलेंस को नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाने के साथ ही पुलिसकर्मियों को पीड़ित को प्राथमिक उपचार देना सिखाया गया। पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सके। यह प्रशिक्षण निजी अस्पताल के डाॅक्टर हरमीत सिंह की टीम द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में गुरुग्राम पुलिस के जिला पूर्व तथा मानेसर के ईआरवी ने भाग लिया। इस अवसर पर निरीक्षक राकेश कुमार तथा अन्य चिकित्सक व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।