फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Firm formed in Delhi by fraudulent PAN card of youth of Gurugram

गुरुग्राम के युवक के पैन कार्ड से फर्जी तरीके से दिल्ली में बनाई फर्म

Sun, 09 May 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Firm formed in Delhi by fraudulent PAN card of youth of Gurugram
गुुरुग्राम। गुरुग्राम के एक युवक के पैन कार्ड से फर्जी तरीके से दिल्ली के गांव रिठाला में फर्म चलाने का मामला सामने आया है। गुरुग्राम के युवक को जब इसका पता चला तो उसने थाना सेक्टर-50 में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में सोहना रोड पर सेक्टर-49 में रहने वाले वैंकटेश ने बताया कि जब वह आयकर संबंधी दस्तावेज की जांच कर रहे थे तो उन्हेें पता चला कि उनके पैन कार्ड से दिल्ली के रिठाला गांव में आस्था इंटरनेशनल के नाम से कंपनी चलाने वाले एक युवक ने बोगस डमी के नाम से फर्म बना ली है। आरोपी का नाम अभी तक पता नहीं चल सका है। वैंकटेश ने इस मामले में जब सेक्टर-50 थाना पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। साक्ष्यों से पता चल रहा है कि आरोपी दिल्ली का ही रहने वाला है। उसने वैंकटेश के पैन कार्ड से कैसे फर्म को रजिस्टर्ड करा लिया, इसकी भी जांच की जाएगी। इस काम में उसकी किस-किस ने मदद की, इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बढ़ रहा साइबर क्राइम
शहर में साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को ही एक कंपनी के खाते से अकाउंट संभालने वाले युवक द्वारा चार करोड़ की ठगी का मामला सामने आया था। इस तरह के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर जांच में जमकर लापरवाही बरती जाती है इसलिए साइबर क्राइम को अंजाम देने वालों के हौसले बुलंद हैं। शहर में साइबर क्राइम को रोकने के लिए बनाए गए साइबर थाने में महीने में मात्र दो से तीन मामले ही दर्ज किए जाते हैं, वहीं हकीकत में महीने में कई बड़े साइबर क्राइम के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed