{"_id":"600b0f058ebc3e2e511cb956","slug":"firing-in-the-house-elderly-woman-dies-gurgaon-news-noi5614518189","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर की फायरिंग, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर की फायरिंग, बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
सोहना में अज्ञात बदमाशों द्वारा बुजुर्ग महिला की हत्या करने की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल का न?
- फोटो : Gurgaon
सोहना। जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसका उदाहरण शुक्रवार की अल सुबह सोहना कस्बे के वार्ड नंबर-14 स्थित कास्तवाड़ा इलाके में देखने को मिला, जहां लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए अज्ञात बदमाशों ने घर में मौजूद एक 65 वर्षीय महिला पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसको लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर सोहना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के भतीजे वेदप्रकाश ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी चाची वीणा के पति की 6 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके एक बेटा व एक बेटी है। बेटा अपने परिवार के साथ लंदन में रहता है और बेटी आस्ट्रेलिया में पति के साथ रहती है। महिला के परिवार के अन्य नजदीकी लोग सोहना अनाज मंडी में रहते हैं। साफ-सफाई करने वाली महिला शुक्रवार सुबह जब घर में पहुंची तो उसने देखा कि वीणा लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई हैं।
वहीं, घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो वहीं महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर पाए जाने पर बुजुर्ग को आर्टेमिस अस्पताल में भी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने रात के समय महिला पर हमला होने की आशंका जताई है। बहरहाल, एसीपी क्राइम प्रीतपाल के अनुसार, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें कुछ बाहरी हैं। इनमें एक नाबालिग भी है। इसके अलावा उस घर में पहले किराए पर रहने वालों को से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विभिन्न एंगल से पुलिस कर रही जांच
अभी तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि हमलावरों ने मृतका के घर से कितना समान चोरी किया है। मामले की सूचना पाकर सोहना सिटी थाने की पुलिस के साथ ही एसीपी संदीप मलिक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फॉरेंसिक व डॉग स्कॉयड टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने मौके से फिंगर प्रिंट एकत्रित किए। मामले में पुलिस अनुमान लगा रही है कि उक्त वारदात को किसी जानकार आरोपी ने ही लूट की नीयत से अंजाम दिया है।