फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Firing in protest against abusive language, accused absconding

Gurugram News: गाली-गलौज के विरोध पर की फायरिंग, आरोपी फरार

Tue, 21 Apr 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Firing in protest against abusive language, accused absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। गाली-गलौज के विरोध पर एक व्यक्ति पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बिछोर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव डूडोली निवासी बिरम ने बताया कि रविवार को वह अपनी बैठक में बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का बबली वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। विरोध पर आरोपी ने उसे घर खाली करने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो आरोपी ने पहले कांच की बोतल उस पर फेंकी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने हथियार निकालकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस दौरान आरोपी का हथियार भी मौके पर ही गिर गया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बिछोर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article