फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Firing in Lohri's program, three injured

लोहड़ी के कार्यक्रम में बदमाशों ने की फायरिंग, तीन घायल

Wed, 15 Jan 2020 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Firing in Lohri's program, three injured
गुरुग्राम। साइबर सिटी के पॉश एरिया सेक्टर-40 में सोमवार रात को एक घर में चल रहे लोहड़ी के कार्यक्रम में पांच बदमाश जबरन घुस आए। बदमाश फोटो खिंचवाते हुए नाचने लगे। मकान मालिक का ध्यान उस वक्त उन पर गया, जब एक बदमाश ने शराब की बोतल उठा ली। मकान मालिक ने जब बदमाशों को बाहर जाने को कहा तो उन्होंने हंगामा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद बदमाश पिस्तौल लहराते हुए गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। देर रात को हुई वारदात की सूचना के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस पहुंची। तीनों जख्मी लोगों को निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया। मकान मालिक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देर शाम डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली व एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान मध्यप्रदेश सतना निवासी जयनारायण (28) के रूप में हुई है। इस पर चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो फिलहाल फरारी काट रहा था। आरोपी अपने साथियों के साथ पार्टी में खाने-पीने के लिए घुसे थे जहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया तो वे फायरिंग कर फरार हो गए, अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मकान मालिक अजय वत्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सेक्टर-40 में मकान नंबर-83 है। यहां वह परिवार समेत रहते हैं। सोमवार को लोहड़ी के अवसर पर उनके घर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में डीजे भी चल रहा था। रात करीब 11 बजे अचानक पांच बदमाश पार्टी में घुस आए। पार्टी में आते ही बदमाशों ने पहले फोटो खिंचवाई और नाचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में काफी लोग होने के कारण मकान मालिक की उन बदमाशों पर नजर नहीं गई। इसी दौरान एक बदमाश शराब की बोतल उठाकर नाचने लगा। तभी मकान मालिक की उस पर नजर गई। वो उसके पास पहुंचे और कहा कि आप कौन हैं? और किसने आपको यहां बुलाया है? यह बात सुनकर बदमाश ने गुस्से में मकान मालिक को धक्का मार दिया। धक्कामुक्की होते ही अजय के भाई विनय वत्स ने बदमाश को पकड़ लिया।
बदमाश को पकड़े देख उसके साथी ने जेब से रिवॉल्वर निकाल कर विनय को गोली मार दी। जो उसके सीधे हाथ पर लगी। गोली की आवाज से पार्टी में अफरातफरी मच गई। तभी उनके तीसरे साथी ने मकान मालिक के भाई पर दूसरी गोली चला दी जो उसके दाहिने कंधे के पास लगी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी में मौजूद लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली सेक्टर-47 निवासी बिजलीकर्मी पवन के पैर में लगी, जबकि एक गोली दोस्त विनीत चोपड़ा के पैर में लगी। फायरिंग के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सेक्टर-40 मार्केट की ओर भागे। उस तरफ रास्ता बंद होने पर बदमाशों ने तेज रफ्तार में गाड़ी पीछे लेते हुए चार गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आए और हाईवे की तरफ फरार हो गए, जिसमें उनके दोस्त का बेटा लक्ष्य घायल हो गया। घटना के बाद विनय वत्स को अस्पताल में दाखिल कराया गया जबकि विनीत चोपड़ा व पवन को दूसरे अस्पताल ले जाया गया। सूचना के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बिना नंबर की कार में आए थे बदमाश
जांच में सामने आया कि बदमाश जिस सफेद रंग की स्कॉर्पियो में फरार हुए थे वो बिना नंबर की थी। ऐसे में पुलिस सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि पुलिस नाकाबंदी के बावजूद धड़ल्ले से बिना नंबर की कार यहां तक कैसे पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed