{"_id":"64e120e61b8c237fa50b6754","slug":"firing-for-refusing-to-blow-horn-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12642-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हॉर्न बजाने से मना करने पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हॉर्न बजाने से मना करने पर की फायरिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनर। फर्रुखनगर थाना एरिया में दुकानदार ने दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर हॉर्न बजाने से मना किया तो गाड़ी में बैठे युवकों ने हवाई फायर कर दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुल्तानपुर के रहने वाले हर्ष ने कहा कि रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक ब्रेजा गाड़ी आई जो उसकी दुकान के पास आकर रुक गई। गाड़ी में बैठे युवक लगातार हॉर्न बजा रहे थे। कुछ देर बाद जब वह दुकान से बाहर निकलकर गया और हॉर्न बजाने से मना किया तो गाड़ी में मौजूद लीलू नामक युवक उससे गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। फायरिंग का शोर सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।