फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fireworks manufacturing material without license seized, two arrested

Gurugram News: बिना लाइसेंस पटाखे बनाने का सामान पकड़ा, दो गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Fireworks manufacturing material without license seized, two arrested
पुन्हाना। बिछोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखा बनाने के सामान से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो युवक बीसरू गांव निवासी सरफराज और तारिक को दबोच कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बरामद किया गया बारूद और अन्य सामान बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने और बेचने के लिए लाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पिकअप वाहन समेत विस्फोटक सामग्री को कब्जे में ले लिया गया है। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की है। उन्होंने बताया कि टीम ने 40 कट्टा पटाखा बनाने वाला बारूद, तीन कट्टा बिरना व्हाइट पुट्टी, एक आटा चक्की, तीन गठड़ी बीड़ी पटाखा बनाने का सामान और दो गत्ता पेटी पटाखा पैकिंग सामग्री समेत कई उपकरण बरामद किए हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed