फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fires on inspector sonu malik, narrow escape

इंस्पेक्टर सोनू मलिक को गोली मारी, बाल-बाल बचे

Sun, 06 Sep 2020 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
fires on inspector sonu malik, narrow escape
गुरुग्राम पालम विहार क्षेत्र में गोली लगने से घायल इंस्पेक्टर सोनू मलिक - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। पालम विहार स्थित एसीपी उद्योग विहार दफ्तर के सामने रविवार देर शाम कार सवार बदमाशों ने करनाल के नेवल स्थित कमांडो मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर फायरिंग कर दी। हमलावरों की चलाई एक गोली उनके दाएं कंधे पर को छूकर निकली, जिससे वे घायल हो गए। इंस्पेक्टर ने जवाबी फायरिंग की, लेकिन बदमाश फरार हो गए। उन्हें घायल अवस्था में मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटनास्थल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आला अधिकारियों के मुताबिक हमलावरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। हमलावर 3 से अधिक होने की आशंका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोनू मलिक रविवार को पालम विहार में एक रिश्तेदार के प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में आए थे, जो एसपी उद्योग विहार के कार्यालय के पास है। रात करीब 8 बजे सोनू अपनी कार के पास पहुंचे। तभी मारुति ए-स्टार कार में आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनके दाएं कंधे को छूकर निकल गई। इसके बाद सोनू मलिक ने सर्विस रिवॉल्वर निकालकर जवाबी फायरिंग की, लेकिन बदमाश फरार हो गए। एक चश्मदीद ने बताया कि इंस्पेक्टर ने अपनी कार से हमलावरों की कार को रोकने का प्रयास किया। इससे दोनों गाड़ियां आपस में टकराईं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इंस्पेक्टर को पालम विहार स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कुछ समय पहले इंस्पेक्टर के एक रिश्तेदार पर हमला हुआ था। ऐसे में इस वारदात के पीछे रंजिश की आशंका है। इससे पहले सोनू मलिक गुरुग्राम एसटीएफ में भी रह चुके हैं। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed