फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire in mother-child ward due to short circuit

सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग

Mon, 23 Aug 2021 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Fire in mother-child ward due to short circuit
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां जच्चा-बच्चा वार्ड में आग लग गई। मौके पर आए अस्पताल के फायर सेफ्टी ऑफिसर व अन्य स्टाफ ने आग पर काबू पाया। इस दौरान अस्पताल में धुआं फैल गया। आग बुझाने में एफएसओ को हाथ में चोट भी लग गई।
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा वार्ड में सोमवार सुबह एक महिला के प्रसव की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शौचालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे वार्ड में फैल गई। अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन मौके पर आए अस्पताल के एफएसओ भूपेंद्र व अन्य स्टाफ ने फायर एक्जीक्यूटर सिलिंडरों की मदद से आग पर काबू पाया। आग के धुएं से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, इस कारण आग बुझाते वक्त एफएसओ को चोट लगी।
विज्ञापन

वार्ड में आग लगने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। आग बुझने के बाद भी अव्यवस्था के चलते अन्य महिला मरीजों को भी दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल प्रबंधन ने आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed