फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire broke out in the garbage mountain in Bandhwadi, smoke spread far and wide

Gurugram News: बंधवाड़ी में कूड़े के पहाड़ में लगी आग, दूर तक फैला धुआं

Wed, 24 Apr 2024 04:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the garbage mountain in Bandhwadi, smoke spread far and wide
कई पहुंचे अस्पताल, सोमवार शाम लगी आग पर काबू पाने को मंगलवार देर शाम तक जुटे रहे कई जिलों के दमकलकर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोमवार शाम फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े का पहाड़ आग से धधक उठा। प्लांट के साइट नंबर-3 की ओर से कूड़े में आग की लपटें उठने लगी। तेज हवा के कारण कूड़े के पहाड़ का बड़ा हिस्सा लपटों की चपेट में आ गया। ऐसे में धुआं आसपास क्षेत्र में फैल गया। प्लास्टिक, पॉलीथिन जलने से विषैले तत्व हवा में घुल गए। दमकल की टीमें मंगलवार देर शाम तक मशक्कत करती रहीं। इस आग के जहरीले धुएं से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इनमें से कुछ को अस्पताल भी पहुंचाना पड़ा। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार कूड़े में आग मिथेन गैस बनने के कारण लगी।
सोमवार शाम करीब साढे़ पांच बजे बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े के पहाड़ में भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार कई किमी दूर तक दिखाई दे रहा था। इस जहरीले धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग को देखते हुए पटौदी और मानेसर से भी अग्निशमन की गाड़ियां बुलाई गईं। रात भर दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। मंगलवार अल सुबह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी अभी आग पर काबू पाकर वापस लौटे ही थे कि सुबह एक बार फिर आग भड़क उठी। इसके बाद फरीदाबाद से भी अग्निशमन की गाड़ियां मंगवाई गईं। देर शाम तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह से काबू पाने के प्रयास में जुटे थे। जगह-जगह से उठता धुआं और हवा चलने से बार-बार चिंगारी सुलग जाती थी। स्वच्छता विभाग के कर्मी सात पोकलेन मशीनों के साथ फायर विभाग के साथ आग को बुझाने में लगातार जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रतिदिन पहुंचता है दो जिलों का करीब 2000 मीट्रिक टन कचरा
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर रोजाना ट्रकों में भरकर 2000 मीट्रिक टन से ज्यादा अनट्रीटेड कचरा पहुंचता है। बंधवाड़ी में फिलहाल 15 लाख टन पुराना कूड़ा पड़ा हुआ है। बीती 30 मार्च के बाद से यहां पर कूड़े में कई बार आग लग चुकी है।

----
फरीदाबाद से भी मंगानी दमकल की गाड़ियां
कूड़े के पहाड़ में लगी आग पर काबू पाने के लिए फरीदाबाद जिले से भी दमकल वाहन बुलाने पड़े। फरीदाबाद, पटौदी, मानेसर और गुरुग्राम से करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक-एक गाड़ी ने कई-कई चक्कर लगाए। इसके बावजूद देर शाम तक पहाड़ से धुआं उठता रहा। आग की वजह से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एमसीजी के ज्वाइंट कमिश्नर नरेश कुमार ने प्लांट पहुंचकर जायजा लिया।

----

वर्जन
गर्मी में तेज धूप के चलते लैंडफिल साइट पर कूड़े के नीचे मिथेन गैस पैदा होने लगती है। गर्मी में मिथेन गैस से कूड़े में आग लग जाती है। भविष्य में ऐसा न हो इसके पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। - डाॅ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन), नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed