{"_id":"69d013d724785974d3025646","slug":"fire-broke-out-in-the-basement-of-a-plastic-and-rubber-products-manufacturing-companyfire-broke-out-in-the-basement-of-a-plastic-and-rubber-products-manufacturing-company-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83934-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्लास्टिक व रबड़ उत्पाद बनाने वाली कंपनी के बेसमेंट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्लास्टिक व रबड़ उत्पाद बनाने वाली कंपनी के बेसमेंट में लगी आग
विज्ञापन
-दो महिलाओं सहित पांच कर्मियों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग विहार फेज-1 स्थित प्लास्टिक व रबड़ उत्पाद बनाने वाली कंपनी के बेसमेंट में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) टीम मौके पर पहुंच गई। कंपनी की इमारत के मुख्य रास्ते से अंदर जाना मुश्किल होने पर पुलिसकर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर वहां फंसे पांच कर्मचारियों को बाहर निकाला। दो महिलाओं समेत पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आग की सूचना मिलते ही उद्योग विहार फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब एक घंटे में दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया।
फेज-1 के प्लाॅट नंबर-896 स्थित रुबटेक मैक में रबर उत्पाद बनाए जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कंपनी के बेसमेंट में लगी एक मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना के समय बेसमेंट में एक कर्मचारी था जो तुरंत बाहर निकल आया। जबकि पहली मंजिल पर मार्केटिंग विभाग में काम कर रहे दो महिलाओं सहित पांच कर्मचारी फंस गए। उनको बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। इमारत के अंदर फंसे कर्मचारियों में तनुजा सिंह, नूरजहां, विपुल राणा, सौरभ सिंह व मोहित अवस्थी शामिल थे।
अंदर फंस कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों को कॉल करके इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद ईआरपी पुलिस टीम व अन्य लोगों ने खिड़की तोड़कर पांचों को बाहर निकाला। जब कर्मचारियों को बाहर निकाला गया तो उनके चेहरे व कपड़े धुएं से काले हो चुके थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
उद्योग विहार थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पांच कर्मचारियों को अस्पताल में पहुंचाया गया था। उनको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी तक शाॅर्ट सर्किट होने से बेसमेंट के सामान में आग लगने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।