फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire broke out in paint warehouse and due to gas leakage from HCG pipeline

Gurugram News: पेंट गोदाम में और एचसीजी पाइप लाइन से गैस लीक होने से लगी आग

Sat, 16 Aug 2025 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in paint warehouse and due to gas leakage from HCG pipeline
दमकल विभाग की टीमों ने दोनों स्थानों पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शनिवार को दो स्थानों पर आग लगने अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना में अतुल कटारिया चौक के पास एयरफोर्स स्टेशन के एम्युनेशन डिपो से कुछ मीटर दूर एक पेंट गोदाम में आग लग गई। वहीं, मानेसर क्षेत्र में एचसीजी पाइपलाइन से गैस लीक होने से आग की लपटें उठने लगीं। दोनों स्थानों पर आग की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आगम पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि, पेंट गोदाम में रखा काफी सामान जलने से नुकसान हुआ है।
शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे भीमनगर फायर स्टेशन को सूचना मिली थी कि एयरफोर्स के एम्युनेशन डिपो के 900 मीटर दायरे में बसी शीतला कॉलोनी स्थित एक पेंट गोदाम में आग गल गई। यहां सारा ज्वलनशील कैमिकल रखा हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आसपास के क्षेत्र में धुआं व आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। दमकल विभाग की टीमों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अधिकारियों के अनुसार यहां सैकड़ों कैमिकल के ड्रम रखे हुए थे जिनके कारण आग तेजी से फैली, हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

भीमनगर फायर स्टेशन के अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि पेंट गोदाम में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता लग पाएगा कि आखिर गोदाम में आग किस तरह से लगी। पेंट गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना मानेसर के आईएमटी सेक्टर-8 में हुई। वीवीडीएन कंपनी के पास से गुजर रही एचसीजी की पाइपलाइन से गैस लीक होने से आग लग गई। पाइपलाइन लीक होने से आग लगने की सूचना मिलते ही मानेसर फायर विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं, एचसीजी के कार्यालय को लीकेज होने की सूचना देकर गैस आपूर्ति को बंद कराया गया। ताकि आग पर काबू पाया जा सके।

एचसीजी की पाइपलाइन लीक होने से आग लग गई थी। समय रहते ही गैस आपूर्ति बंद करने से बड़ा हादसा होने से बच गया। एचसीजी की विशेषज्ञ टीम पाइपलाइन की लीकेज को बंद करने में जुटी है। -ललित कुमार, मानेसर फायर स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed