फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire broke out in cabin of a truck in Badshahpur in Gurugram

Gurugram News: डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में लगी आग

Mon, 05 Jan 2026 04:03 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 05 Jan 2026 04:03 PM IST
सार

बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एसपीआर पर रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दौरान केबिन में आग लग गई। राहगीरों ने किसी तरह चालक परिचालक को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Fire broke out in cabin of a truck in Badshahpur in Gurugram
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादशाहपुर थाना के अंतर्गत साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर रविवार की रात को रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक पटलने के बाद केबिन में आग लग गई और चालक-परिचालक को राहगीरों ने केबिन से बाहर निकलने में मदद की। ट्रक पलटने से घायल हुए चालक-परिचालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


 
रविवार रात करीब 12 बजे राजस्थान नंबर का ट्रक जयपुर की ओर से एसपीआर रोड से होते हुए वाटिका चौक की ओर आ रहा था। इसी दौरान एसपीआर ट्रक डिवाइडर पर टकराया और अनियंत्रित होकर पलट गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में आग लग गई। ट्रक पलटने के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों व राहगीरों ने चालक-परिचालक को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


घायल चालक-परिचालक को एंबूलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं, ट्रक में आग लगने के बाद फायर विभाग का सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन व सेक्टर-37 फायर स्टेशन से एक-एक दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों दमकल गाड़ियों की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बादशाहपुर थाने की पुलिस ट्रक पलटने मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि चालक-परिचालक को हल्की चोटें लगी होने से प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक पलटने ईंधन का रिसाव हुआ होगा और अगले हिस्से में आग लगी गई। चालक-परिचालक के बयान दर्ज किए जाएंगे, तभी ट्रक के डिवाइडर से टकराने की वजह का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed