{"_id":"6a0f13663fcdf74321020903","slug":"fire-broke-out-in-a-flat-in-ganesh-society-sector-31-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88753-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-31 स्थित गणेश सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-31 स्थित गणेश सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग
विज्ञापन
सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजकर बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित गणेश सोसाइटी की चौथी मंजिल पर बने फ्लैट नंबर 402 में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां माैके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से फ्लैट का बेड एसी सहित अन्य सामान जल गया। गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
वहीं, बृहस्पतिवार की शाम को सेक्टर-71 में एक कूड़े के ढेर में आग लग गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई। फायर कर्मियों ने कूड़े के ढेर पर पानी का छिड़काव करके आग बुझाई।
-- --
फ्लैट में आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लगा है। एसी में शॉर्ट सर्किट होने या फिर मंदिर में रखे दीये से आग लगने की संभावना है। अभी सामान के नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। - मामचंद, फायर अधिकारी, सेक्टर-29 फायर स्टेशन, गुरुग्राम