{"_id":"661aef8c38bca068340752c4","slug":"fire-breaks-out-in-vatika-city-homes-society-flat-goods-burnt-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-29066-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वाटिका सिटी होम्स सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वाटिका सिटी होम्स सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे सेक्टर- 83 स्थित वाटिका सिटी होम्स सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लग गई। आग सातवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 701 में लगी। आग लगने से आस पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन- फानन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फायर ऑफिसर रामेश्वर सिंह ने बताया कि सोसाइटी के लोगों की तरफ से करीब डेढ़ बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची और करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया । आग से फ्लैट में मौजूद कुर्सी, मेज सहित सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है, परंतु प्रारंभिक जांच में नवरात्रि के दौरान जल रही ज्योत को कारण बताया जा रहा है।