फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out in the sealed building of Kingdom of Dreams, a cultural centre

Gurugram News: सांस्कृतिक केंद्र रहे किंगडम ऑफ ड्रीम्स की सील इमारत में लगी आग

Thu, 16 Jul 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the sealed building of Kingdom of Dreams, a cultural centre
सेक्टर-29 दमकल केंद्र से पहुंचीं पांच गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर पाया काबू
विज्ञापन

कोई हताहत नहीं, पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, अभी आकलन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर मशहूर रहे किंगडम ऑफ ड्रीम्स की सील की गई इमारत में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। बंद इमारत में लगी आग लगने से निकलने वाले धुएं के गुबार व आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। दोपहर करीब 1:20 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियों को माैके पर भेजा गया जिन्होंने काफी मक्कत के बाद डेढ़ घंटे में काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान की आशंका है, लेकिन अभी आकलन नहीं हुआ है।
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे सेक्टर-29 फायर स्टेशन के सब ऑफिसर नरेश कुमार ने पास क्षेत्र में धुआं उठते हुए दिखाई दिया। इसके बाद वे तुरंत एक गाड़ी व टीम के साथ धुआं उठने वाली जगह की ओर रवाना हुए। सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स की इमारत के अंदर से धुआं निकल रहा था। उन्होंने तुरंत फायर स्टेशन केा सूचना देकर चार अन्य दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर बुलाया। इस इमारत में फोम, लकड़ी, प्लास्टिक सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थ लगे हुए थे जिस कारण आग एकदम से भड़क गई थी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सेक्टर-29 थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। किंगडम ऑफ ड्रीम्स की इमारत में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका क्योंकि इमारत पिछले काफी समय से सील होने के कारण बंद है। ऐसे में यहां पर बिजली कनेक्शन नहीं होने से शॉर्टसर्किट से आग नहीं लग सकती है। इस क्षेत्र में काफी नशा करने वाले काफी लोग किंगडम ऑफ ड्रीम्स में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में संभावना है कि नशेड़ियों द्वारा फेंके जाने वाले ज्वलनशील पदार्थों के कारण यहां आग लगी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जुलाई 2022 से है बंद, एचएसवीपी ने लीज पेमेंट बकाया होने पर किया था सील

सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स करीब एक दशक तक विदेशी सैलानियों व दिल्ली-एनसीआर के लोगों के बीच सांस्कृतिक केंद्र के रूप में पसंद रहा था। इसका संचालन करने वाली द ग्रेट इंडियन नौटंकी कंपनी पर लीज के करीब 100 करोड़ रुपये बकाया थे। ऐसे में लीज पेमेंट न होने के कारण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने जुलाई 2022 में इसे सील कर दिया था और उसके बाद से पूरी इमारत बंद पड़ी है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स में 25 मार्च 2025 को भी आग लगने के कारण एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया था। किंगडम ऑफ ड्रीम्स के गेटों पर ताले लगाए हुए थे और इसके बाद यहां नशेड़ियों का अड्डा बन गया।

----
किंगडम ऑफ ड्रीम्स की इमारत में आग लगने के सही कारणों व नुकसान के बारे में जांच के बाद ही पता चल सकेगा। सूचना मिलते ही पांच गाड़ियों ने मौके पर पहूंचकर करीब ड़ेढ़ घंटे में काबू पा लिया था। आगजनी की घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाकी कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। - नरेश कुमार, सब ऑफिसर, फायर स्टेशन सेक्टर-29, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article