फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out at plastic waste spot and tyre warehouse

Gurugram News: प्लास्टिक कचरा स्पॉट और टायर के गोदाम में लगी आग

Tue, 16 Dec 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at plastic waste spot and tyre warehouse
मानेसर और भीमनगर फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के बार गुर्जर स्थित प्लास्टिक कचरा स्पॉट और दौलताबाद फ्लाईओवर के पास टायर के गोदाम में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था। दोनों स्थानों पर लगी आग को बुझाने के लिए मानेसर, सेक्टर-29 और भीमनगर के फायर स्टेशनों की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल टीमों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों घटनाओं में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
बार गुर्जर गांव के पास प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग साइट है। यहां पर कंपनियों की ओर से कपड़ों की कतरन, रबड़, प्लास्टिक का कचरा सहित अन्य सामान एकत्रित कर उससे तारकोल व अन्य सामान बनाया जाता है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्लास्टिक व रबड़ के सामान में आग लग गई। आग लगने के बाद धुआं उठने लगा और देखते ही देखते प्लास्टिक के सामान में आग फैल गई। मानेसर फायर स्टेशन में 7.15 बजे आग लगने की सूचना दी गई और 7.16 बजे पहली दमकल गाड़ी रवाना हुई। इसके बाद घटनास्थल पर सात दमकल गाड़ियां भेजी गईं। इनमें मानेसर फायर स्टेशन से तीन, सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दो, मारुति कंपनी व होंडा कंपनी से एक-एक गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन

सभी दमकल टीमों ने साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल गाड़ियों को बार-बार पानी भरकर लाना पड़ा। मानेसर फायर स्टेशन के अधिकारी ललित कुमार का कहना है कि प्लास्टिक व रबड़ के सामान में आग लगने की कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार की सुबह करीब 7.20 बजे दौलताबाद फ्लाईओवर के पास टायर के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में आग लगने की सूचना भीमनगर फायर स्टेशन में दी गई तो दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर भेजी गईं। गोदाम में ज्यादा आग लगी होने के कारण कुल सात दमकल गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। इनमें भीमनगर फायर स्टेशन से तीन, सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दो, उद्योग विहार फायर स्टेशन व सेक्टर-37 फायर स्टेशन से एक-एक दमकल गाड़ी बुलाई। करीब साढ़े तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

भीमनगर फायर स्टेशन से अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि टायर गोदाम के पहली मंजिल पर सुबह 7 बजे के बाद बिजली के तारों में धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। गोदाम में टायर, प्लास्टिक व लकड़ी का सामान होने से आग तेजी से फेलने लगी और पहली मंजिल से भूतल पर भी आग पहुंच गई थी। वहां रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दमकल कर्मचारियों ने तत्परता से आग पर काबू पाते हुए गोदाम में रखे टायरों व मशीनों को बचाया। वहीं, आसपास की दुकानों व कंपनियों तक आग बढ़ने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed