फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FIR registered over the alleged misappropriation of approximately 150,000 kilograms of wheat.

Gurugram News: करीब डेढ़ लाख किलोग्राम गेहूं गबन के आरोप में प्राथमिकी

Wed, 30 Sep 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over the alleged misappropriation of approximately 150,000 kilograms of wheat.
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिवाजी नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

1,29,200 रुपये की अवैध वसूली का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने खाद्य आपूर्ति विभाग के चार अधिकारियों पर राशन गबन और डिपो धारकों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। सत्यापन में 153104 किलोग्राम गेहूं के गबन और 1,29,200 रुपये की अवैध वसूली का खुलासा हुआ। इस मामले में थाना शिवाजी नगर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 120बी और 384 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में टीम प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गुरुग्राम के तत्कालीन जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजय कुमार, निरीक्षक प्रेमपूर्ण सिंह और उप निरीक्षक राकेश कुमार पर आरोप लगाए गए हैं। इन अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन कर खुद को अनैतिक लाभ पहुंचाया। यह कार्रवाई गुप्तचर विभाग हरियाणा से अनुमोदित पत्र पर आधारित है। 17 फरवरी 2026 को कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड प्राप्त किया गया था। बैंक खातों के अवलोकन से अनियमितता सामने आई। यह अनियमितता राशन को एक पीओएस मशीन से दूसरी में ट्रांसफर करके की गई। अधिकारियों ने फरवरी, मार्च, अप्रैल व जुलाई 2023 में पीओएस मशीनों के माध्यम से राशन ट्रांसफर कर गबन किया। सत्यापन में अधिकारियों ने डिपो होल्डरों से मिलीभगत कर 153104 किलोग्राम गेहूं का गबन किया।
विज्ञापन

इस तरह किया गेहूं गबन
जांच में जुलाई 2023 में 71,735 किलोग्राम गेहूं ट्रांसफर किया गया। अगस्त 2023 में 57,969 किलोग्राम और नवंबर 2023 में 23,400 किलोग्राम गेहूं भी ट्रांसफर हुआ। ये सभी पीओएस मशीनें न तो किसी डिपो को आवंटित थीं और न ही भौतिक रूप से मौजूद थीं। वर्ष 2020 के बाद सरकार ने इनमें कोई राशन आवंटित नहीं किया था। कुल 153104 किलोग्राम गेहूं का गबन हुआ।उप निरीक्षक राकेश कुमार पर डिपो धारक बाबूराम गुप्ता से अन्य डिपो मशीनें अटैच करने के एवज में दबाव डालकर पैसे वसूलने का आरोप है। 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2026 के बीच यह वसूली की गई। बाबूराम गुप्ता व उनकी पत्नी सीमा गुप्ता के बैंक खातों से राकेश कुमार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 1,29,200 रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed