फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FIR orders on three HSVP officers

एचएसवीपी के तीन अफसरों पर एफआईआर के आदेश

Mon, 14 Dec 2020 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
FIR orders on three HSVP officers
गुरुग्राम। देवीलाल स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण में हुए घोटाले पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एडीजे एके मेहता ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के तीन अधिकारियों व दो कंपनियों के खिलाफ सदर थाना पुलिस को एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

देवीलाल स्टेडियम में किए जा रहे मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण में हुए घोटाले की याचिका पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एचएसवीपी की कार्यकारी अभियंता श्वेता सिंह, एसडीई अमित राठी, जेई संदेश कुमार और गुरु नानक इंजीनियरिंग सर्विस कंपनी फरीदाबाद और एमएस रितेश लिमिटेड के खिलाफ सदर थाना पुलिस को धारा 420, 467, 468, 120-बी के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता हरींद्र ढींगरा ने कोर्ट को बताया कि मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है, जिसकी एचएसवीपी अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में उनके पास न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। हरींद्र ढींगरा ने 27 फरवरी 2020 को एडीजे एके मेहता की अदालत में याचिका लगाई थी। नौ माह बाद कोर्ट ने तीन अफसरों और दो कंपनियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद एचएसवीपी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है। यदि जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी तो कथित तौर पर कई और अधिकारी इसकी जद में आ सकते हैं। वहीं, कई अधिकारियों ने तो अभी से ही हाथ-पांव मारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed