फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fir lodge

Gurugram News: पहली कक्षा के छात्र को पीटने के मामले में केस दर्ज

Fri, 18 Jul 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
fir lodge
पहली कक्षा के छात्र को पीटने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज़,हथीन। उटावड स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में एक प्रधानाचार्य द्वारा पहली कक्षा के छात्र को पीटे जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उटावड निवासी पीड़ित छात्र के पिता साहुन ने बताया कि उसका पुत्र प्राइमरी स्कूल का पहली कक्षा का छात्र है। वह किन्ही कारण से मिडिल स्कूल में चला गया। वहां प्रधानाचार्य सुनील ने उसको खड़ा करके पीटा। मारपीट में बच्चे को चोट आई। आरोप है कि बच्चा बेहोश हो गया। इसकी शिकायत दो मई को उटावड थाना में शिकायत दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित एसपी वरुण सिंगला से मिले। एसपी के आदेश पर अब उटावड थाना पुलिस ने दो माह बाद केस दर्ज किया है। इस संदर्भ में प्रधानाचार्य सुनील का कहना है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उनका कहना है कि उन्हें पहले ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed