फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FIR against RWA official for ruckus in District Registrar's office

Gurugram News: जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में हंगामे पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी पर प्राथमिकी

Sat, 25 Jul 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against RWA official for ruckus in District Registrar's office
अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और जबरन कार्यालय में किया था प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसाइटी कार्यालय में मालिबू टाऊन एमटी प्लाॅट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से अधिकारी के साथ अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और जबरन कार्यालय में प्रवेश करने के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अलका दलाल को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।

जिला रजिस्ट्रार अर्पित गहलावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे अलका दलाल उनसे मिलने कार्यालय पहुंचीं थी। उन्हें मुलाकात का समय समाप्त होने की जानकारी दिए जाने के बावजूद वह पांच-छह अन्य लोगों के साथ बिना अनुमति के उनके कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर गईं। शिकायत में कहा गया है कि साथ आए कुछ लोग स्वयं को अधिवक्ता बता रहे थे तथा उनके साथ हरियाणा पुलिस का एक पीएसओ भी था। शिकायत के अनुसार, कार्यालय के भीतर हंगामा किया गया, सरकारी कार्य में बाधा डाली गई और जिला रजिस्ट्रार पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के कारण कार्यालय का सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ और कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed