{"_id":"6b007662267f27e06601b5f2","slug":"fine-on-two-companies-in-greater-noida-gurgaon-news-c-23-1-lko1064-112621-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़कों पर मिली धूल, सफाई के लिए जिम्मेदार दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़कों पर मिली धूल, सफाई के लिए जिम्मेदार दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सड़कों पर धूल मिलने और सफाई में लापरवाही बरतने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने दो कंपनियों ईएसएसएआई और एंटोनी वेस्ट पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एसीईओ प्रेरणा सिंह और एसीईओ सुमित यादव ने शुक्रवार शाम 130 मीटर रोड पर तिलपता चौक, राइज पुलिस चौकी, ऐस सिटी और चारमूर्ति अंडरपास के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। तिलपता के पास सड़क पर धूल मिलने पर एसीईओ ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार फर्म एएसएसएआई पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। राइज पुलिस चौकी के आसपास पानी का अधिक छिड़काव कराने के निर्देश दिए। गौड़ सिटी और उसके आसपास के क्षेत्र में सड़कों पर धूल मिलने पर एंटोनी वेस्ट कंपनी पर भी एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों कंपनियों से यह राशि आगामी भुगतान से काटी जाएगी। चेतावनी दी गई है कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर अनुबंध की शर्तों के तहत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले एसीईओ नुपुर गोयल ने साकीपुर अंडरपास के पास सड़क का निरीक्षण किया। यहां क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही धूल नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव कराने को कहा। उन्होंने सिरसा गोलचक्कर के आसपास भी निरीक्षण कर पानी का छिड़काव बढ़ाने के निर्देश दिए।