फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fine of Rs 25-25 thousand on four including Signature Global Society

Gurugram News: सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी समेत चार पर 25-25 हजार का जुर्माना

Thu, 29 Aug 2024 04:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 25-25 thousand on four including Signature Global Society
सिग्नेचर ग्लोबल समेत चार पर 25-25 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

- कचरा निस्तारित न करने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित तीन बिल्डर सोसाइटी और तीरथराम अस्पताल पर नगर निगम ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बार-बार निर्देश के बाद भी बल्क वेस्ट का निस्तारण न करने पर यह कार्रवाई की गई है।

नगर निगम के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि टीम द्वारा बुधवार को द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर-108 में बीडब्ल्यूजी निस्तारण की जांच को लेकर सर्वे किया गया था। इसके लिए कई टीमों को लगाया गया था। सर्वे में यहां स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के साथ ही इंटरनेशनल सिटी, रहेजा वेदांता सोसाइटी और तीरथराम अस्पताल में पाया गया कि वहां बल्क वेस्ट का निस्तारण ठीक से नहीं किया जा रहा है। इस पर चारों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इससे पहले नगर निगम द्वारा सभी जोन में बल्क वेस्ट जनरेटरों का सर्वे किया गया है। इसमें 1081 बीडब्ल्यूजी को नियमों की पालना सुनिश्चित करते हुए कचरा प्रबंधन करने बारे नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें जोन-1 क्षेत्र के 110, जोन-2 क्षेत्र के 379, जोन-3 क्षेत्र के 450 तथा जोन-4 क्षेत्र के 142 बीडब्ल्यूजी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed