फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Film City along with Global City will enhance the shine of the city

Gurugram News: ग्लोबल सिटी के साथ फिल्म सिटी बढ़ाएगी शहर की चमक

Tue, 20 May 2025 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Film City along with Global City will enhance the shine of the city
- पंचकूला के पिंजौर और गुरुग्राम में बनेगी फिल्म सिटी, जमीन तलाश करने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में ग्लोबल सिटी के साथ-साथ प्रदेश सरकार फिल्म सिटी बनाने जा रही है। प्रशासन फिल्म सिटी के लिए जमीन चिह्नित करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि इसे केएमपी या सोहना क्षेत्र में बनाया जा सकता है। गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा का कलाकारों ने स्वागत किया है।
चंडीगढ़ में सोमवार को हुए कार्यक्रम में गुरुग्राम के सेक्टर-82 निवासी एक्टर विजय भटोटिया शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि सीएम ने प्रदेश में दो जगहों पर फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। इसमें पंचकूला के पिंजौर और गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनेगी। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनने से हरियाणवी कलाकारों को काफी राहत मिलेगी। इससे कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सरकार यह कदम स्वागत योग्य है। इसके पहले चरण में पंचकूला के पिंजौर में 100 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी बनाई जा रही है। इसके लिए जमीन तय हो चुकी है और परामर्शदाता की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने और राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से हरियाणा फिल्म नीति बनाई है। सीएम नायब सिंह सैनी के अनुसार हरियाणा में काफी फिल्में बनीं हैं और उनको लोगों ने सराहा भी है। इसलिए पहली बार एक स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ फिल्म नीति लागू की है। सरकार का उद्देश्य है कि हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित किया जाए और फिल्म निर्माण के माध्यम से इसे प्रोत्साहन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed