{"_id":"67a3c06395402be37708423f","slug":"fighting-between-two-parties-for-protesting-against-illegal-encroachment-on-the-road-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100972-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रास्ते पर अवैध कब्जा का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रास्ते पर अवैध कब्जा का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव खरखड़ी में रास्ते पर अवैध कब्जा का विरोध करने पर दबंगों ने दूसरे पक्ष के सदस्यों से घर में घुस कर मारपीट की। जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरखड़ी गांव के नरेश का कहना है कि गांव में रास्ते से अवैध कब्जा हटाने और प्लाॅट पर जबरन कब्जा का उसने विरोध किया था। जिसकी रंजिश में गांव के ही मुकीम ,इमरान मुबिना, अकबर व अफसाना सहित अन्य लोगों ने तीन जनवरी की सुबह लाठी-डंडे आदि हथियार लेकर घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी पत्नी के आंख में पत्थर मारकर चेहरे को नाखूनों से खरोच दिया। इसके बाद दबंगों ने घर पर पथराव कर दिया। साथ ही मकान की दीवार तोड़ दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद