फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fight over dog, head of youth bursts

कुत्ते को लेकर हुआ झगड़ा, युवक का सिर फोड़ा

Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fight over dog, head of youth bursts
गुरुग्राम। थाना न्यू कॉलोनी क्षेत्र स्थित ज्योति कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर दो परिवारों में कुत्ते को लेकर झगड़ा हो गया। एक परिवार के युवक ने कुत्ते को ढेले से मार दिया। इस पर गुस्साए दूसरे परिवार के युवक ने अपने बेटे के साथ मिलकर कुत्ते को ढेला मारने वाले युवक का मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घायल युवक की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी में परिवार सहित रहने वाले सुधीर ने बताया कि उनके सामने वाले घर के लोगों ने एक कुत्ता पाल रखा है। कुत्ता उन्हें काफी परेशान करता है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कुत्ते को वहां से भगाने के लिए ढेला मार दिया। इस पर कुत्ते को पालने वाले घर से संजय व उसके बेटे ने सुधीर पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने सुधीर का मेडिकल करा लिया है।
विज्ञापन

आरोपी संजय व उसके बेटे पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना न्यू कॉलोनी एसएसओ वेदपाल का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों परिवारों की महिलाएं भी एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रही हैं। एक महिला मारपीट में खुद का हाथ टूटने का दावा कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed