फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fifth accused arrested in the murder of innocent in Khalilpur

खलीलपुर में मासूम की हत्या में पांचवा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in the murder of innocent in Khalilpur
पटौदी। खंड के गांव खलीलपुर में विगत बुधवार को गोली मारकर तीन साल के मासूम को मौत के घाट उतारने वाले व उसके पिता को गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों में से पांचवें को पुलिस ने शुक्रवार को पटौदी के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार किए जा चुके चार बदमाशों को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब तक उनसे हत्या में प्रयुक्त बाइक व हथियार बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गांव खलीलपुर में 16 जून को शाम सात बजे 28 वर्षीय परवीन व उसके तीन साल के बेटे भव्य को दो बाइकों पर आए बदमाश गोली मारकर भाग गए थे। गंभीर रूप से घायल मासूम ने रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में बुधवार रात ही दम तोड़ दिया था, जबकि परवीन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। एक दिन बाद ही पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले रेवाड़ी के गांव जाट निवासी नवीन उर्फ कैंची, हरीश उर्फ ब्राह्म्ण, सूरज उर्फ गोरू, यमन उर्फ बैंया को गांव जाट से ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इन चारों को रिमांड पर लेने के बाद शुक्रवार को पांचवें आरोपी गांव जाट के ही निवासी परमजीत उर्फ शिसू को पटौदी के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। इसे भी एक दिन की रिमांड पर लेने के बाद शनिवार को पांचों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बदमाशों से हत्या में प्रयुक्त दो बाइक, एक पिस्टल, दो देशी तमंचे, पांच कारतूस और एक खोखा बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed