फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fields remain dry despite 231 mm of rainfall.

Gurugram News: 231 एमएम बारिश के बाद भी सूखे खेत

Sat, 29 Aug 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Fields remain dry despite 231 mm of rainfall.
काली पड़ी बाजरे की बालियां
पटौदी। क्षेत्र में कुल 231 मिमी बारिश होने के बावजूद खेतों में फसलों की जरूरत के मुताबिक नमी नहीं बन पाई। इसका असर अब बाजरा, धान और कपास की फसलों पर दिखाई देने लगा है। सबसे अधिक असर बाजरे की फसल पर देखा गया है। किसानों के अनुसार बाजरे की बालियां तैयार होने के बाद काली पड़ने लगी हैं। वहीं, बारिश की कमी के कारण धान और कपास की फसल की बढ़वार भी प्रभावित हुई है। किसानों के लिए बारिश की कमी के साथ पर्याप्त बिजली नहीं मिलना भी परेशानी का कारण बना हुआ है। पटौदी क्षेत्र के किसान सत्यनारायण यादव, होशियार यादव, चौ. विजय पहलवान, हरिओम यादव और राजेश यादव का कहना है कि बारिश पर्याप्त नहीं होने से बाजरे की फसल को सबसे अधिक नुकसान दिखाई दे रहा है। बाजरे की बालियां तैयार होने के बाद काली पड़ने लगी हैं। इससे किसानों को फसल की पैदावार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed