{"_id":"689e24678ac6bfbf610a8530","slug":"fever-patients-increased-in-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64751-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज
Thu, 14 Aug 2025 11:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। सामान्य दिनों की तुलना में ओपीडी में आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मानसून से फैले संक्रमण और मौसम में आए बदलाव से यह वृद्धि हुई है। बुखार के अलावा फंगल इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है।
चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में रोजाना औसतन 400 से अधिक मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, और फंगल इन्फेक्शन जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। डॉक्टर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, गंदे पानी से दूर रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दे रहे हैं। नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डाॅ. काजल की मानें तो इन दिनों बाहर के खाने से बचें, कोशिश करें कि पूरी बाजू के कपड़े पहनें।