{"_id":"68c1c457731dc6d90605f75d","slug":"fever-patients-increased-in-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66935-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज
विज्ञापन
मरीजों का आंकड़ा 436 पर पहुंचा, हड्डी, त्वचा, पेडियट्रिक्स में 200 के पार रही ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बदलते मौसम और हाल में हुई बारिश के चलते जिले में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 436 मरीज आए, जिनमें अधिकतर बुखार से पीड़ित पाए गए। यह संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। पिछले दिनों यह आंकड़ा करीब 400 मरीजों के आसपास था, लेकिन अब लगातार इसमें इजाफा हो रहा है।
वहीं बुधवार को हड्डी, त्वचा, पेडियट्रिक्स में ओपीडी 200 के पार रही। मौसम में उतार-चढ़ाव और मच्छरों के प्रकोप के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में अस्पतालों पर और ज्यादा दबाव बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरों के आसपास पानी नहीं जमा होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें और बुखार या शरीर में दर्द के लक्षण नजर आते ही तुरंत अस्पताल में जांच करवाएं। स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू और वायरल के मामलों पर सतर्कता बढ़ा दी है और निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
207 घरों में मिला लार्वा
एंटी लार्वा टीम की ओर से शहर में चेकिंग अभी जारी है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 207 घरों में पॉजिटिव लार्वा मिला, इस दौरान 74 लोगों को नोटिस थमाया गया। अब तक जिले में 51 डेंगू और आठ मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी की मानें तो रोकथाम के लिए सीएचसी और पीएचसी पर अभियान चलाए जा रहे हैं। घर के आसपास पानी नहीं जमा होने देने की अपील की जा रही है।