फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fetal sex investigation gang busted

भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 01 Aug 2021 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Fetal sex investigation gang busted
गुुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाजियाबाद में टेंट हाउस की दुकान में अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुनियोजित तरीके से काम करते हुए मामले में शामिल 3 आरोपियों को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें भोंडसी गांव के निवासी गौतम नामक युवक के द्वारा भ्रूण लिंग जांच के कार्य में शामिल होने की सूचना मिली थी। उक्त युवक को दबोचने के लिए सीएमओ ने एक विस्तृत योजना तैयार की।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी महिला ग्राहक को तैयार कर उसी के माध्यम से गौतम से संपर्क किया गया गया तो वह 35 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच कराने पर पर राजी हो गया।
विज्ञापन

35 हजार रुपये में तय हुई जांच
आरोपी गौतम ने महिला को रविवार के दिन जांच कराने का भरोसा दिया और उसे निर्धारित रकम के साथ राजीव चौक पर बुलाया। गौतम ने महिला से 35 हजार रुपये लिए और उसे लेकर गाजियाबाद पहुंचा। यहां के कृष्णा नगर स्थित एक टेंट हाउस में भ्रूण लिंग जांच का काम चल रहा था। गिरोह में शामिल लोगों ने महिला का अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में लड़की होने की बात बताई। इसके बाद महिला जैसे ही बाहर आई, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंदर जाकर भ्रूण लिंग जांच गिरोह में शामिल प्रेमचंद, जयपाल और गौतम को दबोच लिया। तीनों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद कर ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. दीपांशु, डॉ. हरीष, डॉ. उमंग, सुभाष, एसआइ परमजीत, हेड कांस्टेबल राजकुमार व हेड कांस्टेबल क्रोवास्टा समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed