{"_id":"690b55bd3103de6afa00c82e","slug":"fdsg-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107495-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किरायेदारों व नौकरों की जल्द कराएं वेरिफिकेशन, लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किरायेदारों व नौकरों की जल्द कराएं वेरिफिकेशन, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
जिले में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने मकान मालिकों, व्यापारियों और ठेकेदारों से अपने किरायेदारों व नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने की अपील की है। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि कई बार बाहरी राज्यों से आए कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किराये पर रहकर अपराध को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसे मामलों में न तो मकान मालिक के पास उनका रिकॉर्ड होता है और न ही पुलिस के पास। इसी कारण सुरक्षा के दृष्टिगत यह अनिवार्य है कि हर व्यक्ति अपने किरायेदार या नौकर का सत्यापन रिपोर्ट संबंधित थाना में जमा कराए। पुलिस द्वारा समय-समय पर किरायेदारों व नौकरों की वेरिफिकेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जाता रहा है। वेरिफिकेशन से यह जानकारी मिल जाती है कि कोई व्यक्ति किसी अपराध में शामिल तो नहीं रहा है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जिले के सभी व्यापारिक व औद्योगिक संस्थानों, ढाबों, रेस्टोरेंटों और ठेकेदारों को निर्देश दिया है कि वे बाहरी राज्यों से आने वाले कर्मचारियों को तभी काम पर रखें जब उनका पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका हो। साथ ही, स्थानीय कर्मचारियों के आधार कार्ड की प्रति अपने पास रखें और सभी का रिकॉर्ड थाना या चौकी में जमा कराएं।