फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fdgsfdg

Gurugram News: निजी एजेंसियों को किसानों ने बेची फसल, मंडी कार्यालय में किया हंगामा

Fri, 07 Nov 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
fdgsfdg
- मंडी में धान व बाजरे की फसल को लेकर पहुंचे किसानों के अधिकारियों ने नहीं काटे गेट पास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। धान व बाजरे की फसल लेकर ट्रैक्टर ट्राली के साथ अनाज मंडी पहुंचे किसानों के मंडी सचिव की सह कर्मचारियों ने गेट पास नहीं काटे। गेट पास नहीं कटने से शहर में जाम की स्थिति बन गई। नाराज किसान मंडी कार्यालय पहुंचे जहां किसानों ने मंडी सचिव पर व्यापारियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। बाद में किसान निजी एजेंसियों को अपनी फसल को बिक्री कर वापस अपने घरों को लौट गए।
शुक्रवार की सुबह छः बजे शहर की अनाज मंडी में ट्रैक्टर ट्राली में भरकर अपनी बाजरे व धान की फसल को बिक्री को लेकर मंडी के गेट पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने गेट पास काटने से मना कर दिया। जब किसानों ने कर्मचारियों से गेट पास नहीं काटने का कारण पूछा तो उन्होंने मार्केट सचिव से बात करने को कहा, लेकिन मार्केट सचिव दोपहर तक मंडी कार्यालय नहीं आए।
विज्ञापन

सचिव के कार्यालय नहीं पहुंचने पर किसानों की सब्र का बांध टूट गया। किसान एकत्रित होकर मंडी सचिव के कार्यालय पहुंचे। थोड़ी देर बाद मंडी सचिव भी कार्यालय आ गए। इस दौरान मंडी सचिव विद्यासागर ने किसानों पर भड़कते हुए उन पर व्यापारियों के साथ मिली भगत करने का आरोप लगाया। किसानों ने मंडी सचिव से अपनी फसल के गेट पास काटने की बात की तो उन्होंने साइट बंद होने का हवाला देते हुए उन्हें बाहर जाने को कह दिया। किसानों ने बताया कि पलवल व हथीन में साइट चलने के बारे में जानकारी दी। लेकिन मंडी अधिकारियों ने सिरे से नकार दिया। इस मामले में जब मंडी सचिव विद्यासागर से फोन पर बात करनी चाहिए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed