फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fdgsfd

Gurugram News: सर्दी शुरू, सड़कों से गायब सफेद पट्टी

Fri, 12 Dec 2025 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
fdgsfd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। इलाके में सर्दी पड़ने लगी है तो सुबह धुंध भी दिखने लगी है, लेकिन सड़कों पर सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम नदारद हैं। जिले की अधिकांश मुख्य और लिंक सड़कों से सफेद पट्टी (रोड मार्किंग लाइन) गायब हो चुकी है, जिसके चलते धुंध में वाहन चालकों को सड़क की दिशा समझने में भारी दिक्कत आ रही है। हालात ये हैं कि रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, फिर भी संबंधित विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रही।

समय सिंह, कमल पूर्व सरपंच इंडरी, जितेंद्र, इदरीश, अब्दुल हई का आरोप है कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन बड़े-बड़े दावे तो करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शून्य है। न तो सड़कों की मरम्मत की जा रही है और न ही रोड मार्किंग दोबारा डाली जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने, टूटी जगहों की मरम्मत व स्पीड ब्रेकरों पर पेंट करवाने की मांग की है। इस बारे में सड़क एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप संधू का कहना है कि जल्द ही जहां सफेद पट्टी की जरूरत है, वहां लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed