फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fault in the power house caused power outage throughout the night

Gurugram News: पावर हाउस में फॉल्ट से रातभर गुल रही बिजली

Wed, 08 Oct 2025 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Fault in the power house caused power outage throughout the night
विभिन्न सेक्टर व कॉलोनियों में रात बजे के बाद नहीं आई बिजली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में मंगलवार रात सेक्टर-नौ के पावर हाउस में फॉल्ट आने के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे सेक्टर-नौ, नौए, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मनोहर नगर, बलदेव नगर, देवी लाल कॉलोनी फिरोज गांधी कॉलोनी नंबर दो, बसई रोड, बसई एनक्लेव आदि कॉलोनियां प्रभावित रहीं।
रात भर लोग बिजली नहीं होने के कारण परेशान रहे। बिजली निगम के स्थानीय एसडीओ ने बताया कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कर्मी देर रात तक फॉल्ट दुरुस्त करने में लगे रहे। रात दो बजे से विभिन्न इलाकों में बिजली देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सेक्टर-नौ पावर हाउस में रात करीब 10 बजे फॉल्ट आ गया था। इसकी मरम्मत में एचवीपीएन को कुछ समय लगा। सुबह तीन बजे तक बारी-बारी सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई। - मनोज यादव, कार्यकारी अभियंता, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन - बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर पर लोड ज्यादा


आरडब्ल्यूए लगातार बिजली अधिकारियों के संपर्क में रही। सुबह चार बजे यहां बिजली आई है। इतने लंबे कट के कारण लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर पर लोड ज्यादा है। - सूरज भोला, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-नौ ए

बिजली निगम को लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर होना होगा। रात में हमें काफी दिक्कत हुई। रात के वक्त बिजली नहीं हो तो पूरी रात करवट बदलते हुए बीतती है। इन्वर्टर की भी एक सीमा होती है। - मनबीर सिंह

बिजली निगम के इंफ्रास्ट्रक्चर में समस्या के कारण आए दिन दिक्कत आती है। रात भर बिजली नहीं रहने से काफी दिक्कत हुई। - विनोद अरोड़ा
इसकी पूर्व सूचना नहीं थी, बहुत ही बुरा हाल है। रात के 9.30 बजे से सुबह चार बजे तक बिजली नहीं आई। सेक्टर-नौ के पास काफी आबादी है। सघन मुहल्ले हैं, यहां अपार्टमेंट नहीं है जिनके पास जेनरेटर की सुविधा हो। - एचसी वाधवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed