फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Father accused of murdering wife and children is under treatment, could not be arrested

Gurugram News: पत्नी और बच्चों का हत्यारोपी पिता उपचाराधीन, नहीं हो सकी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Father accused of murdering wife and children is under treatment, could not be arrested
आरोपी को गिरफ्तार करने आज फिर अस्पताल जाएगी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वजीरपुर गांव में पत्नी और चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाले आरोपी नाजिम की सोमवार को गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपी का अभी जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक कलह और कर्जे को लेकर हत्या करने की बात कहीं है।
सोमवार शाम को सेक्टर-93 चौकी से जांच अधिकारी की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंची थी। चिकित्सक ने अभी आरोपी की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण डिस्चार्ज नहीं किया। मंगलवार को दोबारा से पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाएगी। आरोपी नाजिम की हालत अभी स्थिर है। डॉक्टरों द्वारा उसे डिस्चार्ज किए जाने के बाद पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान गहन पूछताछ के बाद ही पूरी वारदात का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन

मूल रूप से मुरादाबाद के बिलारी गांव का रहने वाला नाजिम वजीरपुर में पत्नी नजमा (31) और चार बच्चों इकरा (13), शिफा (11), अयान (7) और खदीजा नूर (6) के साथ रहता था। शनिवार रात करीब दस बजे जब नाजिम का भाई खाना खाने के लिए उसके कमरे पर पहुंचा, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। उसने ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed