फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fastag mandatory on the Kherkidoula toll from tonight

सोमवार रात से खेड़कीदौला टोल पर फास्टैग अनिवार्य

Sun, 14 Feb 2021 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Fastag mandatory on the Kherkidoula toll from tonight
गुरुग्राम। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर सोमवार रात 12 बजे से फास्टैग अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस दौरान बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर दोगुनी कीमत चुकानी पड़ेगी। खेड़कीदौला टोल प्लाजा प्रबंधन ने इस बारे में रविवार को सभी तैयारी पूरी कर ली। वहीं, सोमवार को दिन में भी कर्मचारियों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद टोल प्लाजा की सभी 25 लेन फास्टैग लेन हो जाएंगी और किसी भी लेन से बिना फास्टैग के गुजरने के दौैरान वाहन चालक को नकद रूप से दोगुना टोल जमा करना होगा। अभी दोनों तरफ एक-एक लेन को कैश लेन के तौर पर खुला रखा गया है। मालूम हो कि खेड़कीदौला टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा प्रबंधन के मुताबिक, इनमें से 90 फीसदी वाहनों में फास्टैग लगा हुआ है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक शशि भूषण ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे से खेड़कीदौला टोल प्लाजा की सभी लेन फास्टैग हो जाएंगी। अब कैश लेन को पूरी तरह बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed