{"_id":"64384b24adb4095d890e00c4","slug":"farrukhnagar-will-be-directly-connected-to-delhi-and-hisar-airport-gurgaon-news-c-1-1-429280-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली और हिसार एयरपोर्ट से सीधा जुड़ेगा फर्रुखनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली और हिसार एयरपोर्ट से सीधा जुड़ेगा फर्रुखनगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरआईडीसी के प्रबंध निदेशक ने दी जानकारी, डीपीआर तैयार
अभी तक फर्रुखनगर से दिल्ली वाया सुल्तानपुर-गढ़ी एक पैसेंजर ट्रेन ही चलती है
सिंगल लाइन को डबल लाइन में किया जाएगा विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी के एक मुहाने पर बसे ऐतिहासिक कस्बे फर्रुखनगर और इससे लगते आसपास के इलाके के लोग भी दिल्ली और हिसार एयरपोर्ट सीधे जुड़ जाएंगे। आने वाले दिनों में फर्रुखनगर और इसके आसपास के इलाके को रेल यात्रा का नायाब तोहफा मिलने वाला है
। यह दीगर है कि फर्रुखनगर और दिल्ली के बीच मौजूदा समय में भी एक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होता है, लेकिन यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए कम और दैनिक यात्रियों के लिए अधिक मुफीद मानी जाती है। दिन भर में इसका एक ही फेरा है। सुबह के समय दैनिक यात्रियों को लेकर यह ट्रेन फर्रुखनगर से सुल्तानपुर-गढ़ी और गुरुग्राम के रास्ते दिल्ली पहुंचती है और शाम को उन्हीं यात्रियों को लेकर वापिस लौट आती है। फर्रुखनगर से गढ़ी तक (यहां से दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन शुरू हो जाता है) रेलवे की सिंगल लाइन है। अब इस लाइन को झज्जर तक डबल करने की प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने प्रदेश में रेल मार्गों के विस्तार की योजनाओं की समीक्षा के दौरान झज्जर- फर्रूखनगर-दिल्ली रेल लाइन की विस्तृत रिपोर्ट मांगी तो हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआरआईडीसी) के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि भविष्य में फर्रुखनगर को दिल्ली और हिसार एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना है। इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है।
-- -- -- --
फर्रुखनगर से झज्जर तक बिछेगी लाइन
यह परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली और हिसार एयरपोर्ट एक दूसरे से सीधे जुड़ जाएंगे। फर्रुखनगर से आगे झज्जर-रोहतक से लाइन हिसार को जोड़ती है। मौजूदा समय में दिल्ली एयरपोर्ट से फर्रुखनगर तक की कनेक्टिविटी तो है, लेकिन झज्जर से वाया फर्रुखनगर कोई लाइन नहीं है। अब फर्रुखनगर और झज्जर के बीच के हिस्से में डबल लाइन बिछाई जाएगी। एचआरआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल के अनुसार प्रस्तावित परियोजना के तहत गढ़ी हरसरू-फर्रूखनगर (11 किमी) मौजूदा सिंगल लाइन और फर्रूखनगर-झज्जर (24 किमी) मिसिंग लिंक को डबल लाइन में विकसित किया जाएगा। इस पर 1225 करोड़ रुपये की लागत आएगी। झज्जर-रोहतक (37 किमी) मौजूदा सिंगल लाइन, रोहतक- डोभभाली-हांसी (68 किमी) का कार्य उत्तर रेलवे द्वारा प्रगति पर है। हांसी-महाराजा अग्रसेन हिसार (25 किमी) लाइन को दूसरे चरण में विकसित किया जाएगा। बिजवासन-गुरुग्राम-गढ़ी हरसरू-सुलतानपुर-फर्रूखनगर-झज्जर से होते हुए आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली और महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हिसार के बीच माल ढुलाई के साथ-साथ यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी।