फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers warned of Chakka Jam on September 10

Gurugram News: किसानों ने दस सितंबर को दी चक्का जाम की चेतावनी

Sun, 03 Sep 2023 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers warned of Chakka Jam on September 10
पंचायत में बैइे लोग।
जमीन अधिग्रहण की बकाया ब्याज राशि न मिलने से हैं नाराज
विज्ञापन

विरोध में नेशनल हाइवे पर निकाला पांच किमी तक लंबा मार्च

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक हजार 128 एकड़ जमीन अधिग्रहण की बकाया ब्याज राशि न मिलने पर किसान संघर्ष समिति के तत्वाधान में किसानों ने बीते रविवार दोपहर करीब पांच किलोमीटर तक नेशनल हाइवे पर पैदल मार्च निकाला। किसान नेता हेमचंद यादव ने बताया कि यह पैदल मार्च प्रधान जयपाल की अध्यक्षता में निकाला गया। पचगांव होटल स्थित धरना स्थल से पचगांव चौक तक नेशनल हाईवे तक पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद पैदल मार्च वापिस धरना स्थल पर आकर ही सम्पन्न हुआ। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गांव सहरावन, कुकडोला, फाजलवास तथा नैनवाल के किसान पिछले काफी समय से सरकार से बकाया ब्याज राशि की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे है । अभी तक सरकार द्वारा इसका कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है। सरकार के रवैये से परेशान किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है। रविवार को धरना स्थल पर उपस्थित किसान जयपाल, बलबीर, सुनील, रामपाल, आदि किसानों ने सरकार और प्रशासन को 10 सितंबर से पहले किसानों की समस्या को हल करने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि यदि निश्चित तारीख से पहले सरकार का कोई प्रतिनिधि या अधिकारी किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने नहीं आया तो मजबूरी वश अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए किसान नेशनल हाईवे को जाम कर देंगे। इससे पूर्व किसानों के बीच धरना स्थल पर पहुंचें मानेसर थाना प्रभारी सवित कुमार को किसानों ने आश्वासन दिया कि उनका आज का मार्च शांतिपूर्ण रहेगा। 10 सितंबर को भारी संख्या में किसान, महिला किसान व बच्चे सभी अपने हक के लिए सडक पर उतरेंगे।

पंचायत में बैइे लोग।

पंचायत में बैइे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed