फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers should reach the market with their crops as per their turn.

Gurugram News: अपनी बारी के अनुसार ही फसल लेकर मंडी में पहुंचें किसान

Wed, 03 Apr 2024 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers should reach the market with their crops as per their turn.
फर्रुखनगर अनाजमंडी में सरसों की सरकारी खरी के लिए रोस्टर जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। अनाजमंडी में तीन से छह अप्रैल तक का रोस्टर जारी किया है। गांव के नंबर के अनुसार किसान उसी दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी समय सरसों ला सकते हैं, जो समय रोस्टर में दिया गया है। केवल उन्हीं किसानों की फसल खरीदी जाएगी, जिन्होंने ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण कराया होगा। गेट पास कटवाने के लिए किसानों को अपने आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा।मार्केट कमेटी फर्रुखनगर के कार्यकारी अधिकारी व सचिव विद्यासागर ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए फर्रुखनगर अनाजमंडी में सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से जारी किए गए गांवों के रोस्टर के हिसाब से की जा रही है। ताकि किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी बारी के अनुसार ही फसल को मंडियों में बेचने के लिए लाएं।


आज इन गांवों फसल खरीदी जाएगी
मार्केट कमेटी के कार्यकारी अधिकारी व सचिव विद्यासागर ने बताया कि तीन अप्रैल बुधवार को बिरहेडा, डाबोदा, हरिनगर डूमा, खेड़ा खुरमपुर पातली, सुल्तानपुर, मेवका, बसुंडा महचाना, त्रिपड़ी, बसुण्डा, जाटौला के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। चार अप्रैल बृहस्पतिवार को अलीमुद्दीनपुर, चंदू, मांकडौला, फाजिलपुर, गुगाना, शेखुपुर माजरी, वजीरपुर, हमीरपुर, कारौला, गढ़ी नत्थे खां, इकबालपुर, मुबारिकपुर के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। 5 अप्रैल शुक्रवार को ढोरका, पालडी, राजूपुर, खेड़ा झाझरौला, जराऊ, खैंटावास, मुसेदपुर, सादराणा, फरीदपुर, सिवाड़ी, जुडौला व सैदपुर के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। छह अप्रैल शनिवार को बढ़ा, बाबड़ा, धानावास, बुढेड़ा, हरसरू, हयातपुर, कालियावास, सरबसीरपुर, ताजनगर, ख्वासपुर, फर्रुखनगर व जोनियावास गांव के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed