{"_id":"60e705038ebc3ec3093dcca6","slug":"farmers-protest-against-inflation-gurgaon-news-noi59225735","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों व महंगाई के खिलाफ जिले के किसानों ने बृहस्पतिवार को राजीव चौक पर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसानों ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतें आधी करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने राजीव चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े होकर महंगाई के खिलाफ पेट्रोल डीजल और घरेलू रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में लिखी तख्तियां तथा किसान संगठन के झंडे लिए हुए थे। वहीं महिलाएं हाथों में खाली गैस सिलिंडर था। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह फेल हो गई है। पेट्रोल और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है जबकि घरेलू गैस सिलिंडर 835 रुपये से ज्यादा का हो गया है। ऐसे में आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है।
काले कानून आम आदमी के खिलाफ
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए बीरू सरपंच ने कहा कि सरकार ने जो तीन काले कानून बनाए हैं इनसे जमाखोरी, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी बढ़ जाएगी। इनसे महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ेगी। ऊषा सरोहा ने कहा कि सरकार जनहित में तुरंत प्रभाव से पेट्रोल डीजल और घरेलू रसोई गैस की कीमतें आधी करें। प्रदर्शनकारियों को डॉक्टर धर्मवीर राठी, मनीष मक्कड़ तथा मुकेश डागर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अनिल पंवार, धर्मबीर परवाल, जयप्रकाश रेहडू, बलवान सिंह दहिया, ईश्वर सिंह पहलवान, नवनीत, विंग कमांडर एमएस मलिक, कमांडेंट सत्यवीर सिंह, जेसी यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।