फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Faridabad will be filled with the fragrance of flowers, plants will be prepared from 17 crore seeds.

Gurugram News: फूलों की खुशबू से महकेगा फरीदाबाद, 17 करोड़ बीजों से तैयार होंगे पौधे

Sun, 19 Oct 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Faridabad will be filled with the fragrance of flowers, plants will be prepared from 17 crore seeds.
निगम आयुक्त ने की अनोखी पहल, नवंबर में शहर के लोगों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम शहर को स्वच्छ, हरा भरा और आकर्षक बनाने की दिशा में कई नवाचार कर रहा है। इन्हीं प्रयासों में निगम की एक अनूठी पहल सामने आई है। निगम द्वारा पांच एकड़ भूमि पर लगभग 17 करोड़ फूलों के बीजों से पौध तैयार की जाएगी। जिन्हें नवंबर में फरीदाबाद वासियों को निशुल्क वितरित किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि यह योजना सिरसा-ऐलनाबाद मॉडल की तर्ज पर तैयार की जा रही है। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता रामजीलाल और उनकी एनजीओ की मदद ली जा रही है। पौध तैयार करने का कार्य सेक्टर-3 बल्लभगढ़, सूरदास पार्क सेक्टर-8, सेक्टर-14 और तिलपत क्षेत्र में शुरू किया गया है। निगम के बागवानी विभाग की देखरेख में इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


55 तरह के फूल लगाए जाएंगे
निगम आयुक्त ने बताया कि इस परियोजना में करीब 55 किस्मों के फूल लगाए जाएंगे, जिनमें गेंदा, गुलदाउदी, गुलाब, पिटुनिया, कैलेंडुला, साल्विया, कोचिया और अन्य मौसमी प्रजातियां शामिल होंगी। इसका उद्देश्य शहर को रंग-बिरंगी सुंदरता देने के साथ हवा की गुणवत्ता में सुधार और नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालना है। नगर निगम का लक्ष्य है कि नवंबर से शहर के पार्कों, सड़कों के किनारों, सरकारी भवनों, विद्यालयों और आवासीय क्षेत्रों में इन पौधों को लगाया जाए। नागरिकों को पौधे मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने घरों और गलियों को भी सजाने में भागीदार बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल के साथ फूड फेस्टिवल की तैयारी
निगम आयुक्त ने बताया कि इसी कड़ी में फरीदाबाद में आगामी महीनों में एक फूल और फूड फेस्टिवल आयोजित करने की योजना है। यह फेस्टिवल शहर की पहचान को नई ऊंचाई देगा और स्थानीय उद्यमियों, किसानों व युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। निगम ने इसके लिए सेक्टर-12 ग्राउंड या सूरजकुंड क्षेत्र को संभावित स्थल के रूप में चिह्नित किया है।


फूलों के साथ स्वच्छता और सौंदर्य का समन्वय
आयुक्त खड़गटा ने बताया कि इस योजना का मकसद सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी है। फूलों की हरियाली से डस्ट कंट्रोल, ऑक्सीजन लेवल और थर्मल रेगुलेशन में सुधार होगा। साथ ही यह शहर के ग्रीन बफर के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed