फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Faridabad police beaten with belt and kick-punches in the name of questioning

पूछताछ के नाम पर फरीदाबाद पुलिस ने बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा

Sat, 26 Dec 2020 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Faridabad police beaten with belt and kick-punches in the name of questioning
मृतक आशा उर्फ आयशा - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। छह पुलिसकर्मियों के बीच से धोखाधड़ी के आरोपी को साथी द्वारा छुड़ा ले जाने से फरीदाबाद पुलिस का गुस्सा सातवें आसमान पर था। यही कारण है कि पुलिस ने अपना गुस्सा आरोपी के परिवार पर निकाला। आरोपी शंकर का पता लगाने के लिए पुलिस ने मानवता की सभी हदें पार कर दी। परिवार का आरोप है कि शंकर के बारे में पूछताछ करने के नाम पर उसकी भाभी, बहन और जीजा को बेल्ट, लात-घूंसों और डंडों से पीटा।
विज्ञापन

पीड़ित नैनतारा (भाभी) ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब पुलिस उनके घर आई तो उन्होंने ही दरवाजा खोला था। दरवाजा खोलते ही महिला पुलिसकर्मी ने बिना कुछ बात किए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनकी ननद आशा उर्फ आयशा आ गई और उन्हें भी पुलिस ने बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि उपनिरीक्षक राजेश ने आशा को लातों से मारा था। इस तरह घर में घुसकर पुलिस द्वारा बिना बात किए पीटे जाने से दोनों ही काफी आहत और डरे हुए थे।
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी रात भर घर में सोए
नैनतारा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से ही पुलिस ने उनके घर पर कब्जा कर लिया। एक महिला व एक पुरुष पुलिसकर्मी रात भर उनके घर पर डेरा जमाए रहे। उनके मोबाइल को भी अपने कब्जे में ले लिया। घर में लकवाग्रस्त पड़े उनके ससुर व 11 साल के बच्चे के सामने उन दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। बताया कि पुलिस पहले आशा को भी अपने साथ गाड़ी में ले जाना चाह रही थी, लेकिन बीमार ससुर और बच्चे को देखकर पुलिस ने सिर्फ नैनतारा को अपनी हिरासत में लिया। वहीं, आशा को घर छोड़कर चेतावनी दी गई कि वह शंकर से संपर्क करे और उसे अपने साथी राहुल के साथ हर हाल में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए दबाव बनाए। ऐसा न करने पर उसे भी थाने ले जाकर टॉर्चर करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा की हालत देखकर निकल गए थे आंसू
पुलिस से घर पर ही मार खा चुकी आशा के उस वक्त आंसू निकल गए थे जब शुक्रवार शाम को उसकी भाभी और जीजा पुलिस हिरासत से वापस घर लौटे। उनके शरीर पर बने डंडों, बेल्ट के निशान देखकर वह अपने आप को रोने से नहीं रोक पाई। उसके मन में डर बैठ गया था। भाभी नैनतारा ने जब उसे बताया कि जीजा संदीप को पुलिस ने नग्न कर बुरी तरह से पीटा तो वह और सहम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed