{"_id":"6a15855ba2fff00fac057606","slug":"faridabad-players-excellent-performance-in-haryana-state-karate-competition-gurgaon-news-c-26-1-fbd1021-70880-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
- तनिषा नेगी ने जीता रजत पदक, पार्थ और वेदांशी के प्रदर्शन की भी हुई सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बहादुरगढ़ में आयोजित हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में तनिषा नेगी ने जूनियर वर्ग के अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। कुमिते स्पर्धा में तनिषा ने तेज गति और सटीक प्रहारों से शानदार खेल दिखाया। कोच आशीष ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में वह बेहतरीन लय में नजर आईं और दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचीं। हालांकि अंतिम मुकाबले में मामूली अंतर से हारने के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तनिषा के अलावा पार्थ और वेदांशी ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी पदक तो नहीं जीत सके, लेकिन उनके अनुशासन, संघर्ष क्षमता और आक्रामक खेल शैली की निर्णायकों ने सराहना की। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले तीनों खिलाड़ी किंग सेन फाइट क्लब अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।